HomeBreaking Newsहिंद महासागर की सुरक्षा पर अजित डोभाल का बड़ा संदेश! 6 देशों...

हिंद महासागर की सुरक्षा पर अजित डोभाल का बड़ा संदेश! 6 देशों से की एकजुट होने की अपील

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल(Ajit Doval) ने हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर अहम बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समुद्री क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों का सामना कोई एक देश अकेले नहीं कर सकता। इसके लिए पड़ोसी देशों के बीच आपसी तालमेल और मजबूत सहयोग जरूरी है। डोभाल बुधवार को मालदीव की राजधानी माले में आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की आठवीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान अजित डोभाल ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने पड़ोसी देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने क्षेत्र के साझा हितों की रक्षा और नई सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। डोभाल के मुताबिक, कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘महासागर’ विजन को एक साथ आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके जरिए सदस्य देश अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर सकेंगे।

छह देश मिलकर संभालेंगे हिंद महासागर की सुरक्षा

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में भारत के अलावा श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस, बांग्लादेश और सेशेल्स शामिल हैं। यह मंच समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, कट्टरपंथ और सीमा पार होने वाले अपराधों जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बनाया गया है।

डोभाल ने कहा कि भारत इस पहल के शुरुआती समर्थकों में रहा है और सभी सदस्य देशों के साथ अपना सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने साझा लक्ष्यों को पूरा करने में भारत की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।

क्या है PM मोदी का महासागर विजन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2025 में मॉरीशस यात्रा के दौरान ‘महासागर’ विजन की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय देशों के साथ सुरक्षा और आर्थिक विकास के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करना है।

2020 में हुई थी शुरुआत

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की शुरुआत 2020 में भारत, श्रीलंका और मालदीव की पहल से हुई थी। इसके तहत समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, मानव तस्करी रोकने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा जैसे विषयों पर सहयोग किया जाता है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत और सहायता पहुंचाने में भी सदस्य देश एक-दूसरे का साथ देते हैं।

यह भी पढ़ें : नताशा के बाद महिका पर आया हार्दिक का दिल! समंदर के बीच…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments