Indian Railway Update: दिल्ली में आज यानी 10 अक्टूबर 2026 को CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने 170 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। इसके अलावा 9 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें अब गाजियाबाद से शुरू होंगी, जबकि कुछ का सफर गाजियाबाद तक ही सीमित रहेगा।
कई शहरों पर पड़ेगा असर
रेलवे के इस फैसले का असर दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत कई शहरों के यात्रियों पर पड़ेगा। प्रदर्शन सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित है। यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर और ताजा स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए। रेलवे के मुताबिक, 10 अक्टूबर को कई पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट नीचे देखें।
170 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
-
64417- गाजियाबाद से नई दिल्ली और दिल्ली जंक्शन
-
64418-दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
-
64407-गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
-
64001-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
-
64002-पानीपत जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
-
64414-दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
-
64423-गाजियाबाद से नई दिल्ली
-
64430- नई दिल्ली से गाजियाबाद
-
64425-गाजियाबाद से नई दिल्ली
-
64432-नई दिल्ली से गाजियाबाद
-
64433-गाजियाबाद से नई दिल्ली
-
64114-नई दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए अलीगढ़ जंक्शन
-
64426-नई दिल्ली से गाजियाबाद
-
64429-गाजियाबाद से नई दिल्ली
-
64404 -दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
-
64471-गाजियाबाद से नई दिल्ली होते हुए पानीपत जंक्शन
-
64464-पानीपत जंक्शन से नई दिल्ली
-
64465-नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जंक्शन
-
64454- कुरुक्षेत्र जंक्शन से पानीपत होते हुए दिल्ली जंक्शन
-
64453-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
-
64462-कुरुक्षेत्र जंक्शन से नई दिल्ली होते हुए हजरत निजामुद्दीन
-
64461-हजरत निजामुद्दीन से नई दिल्ली होते हुए कुरुक्षेत्र जंक्शन
-
64452-कुरुक्षेत्र जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
-
14545-दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर जंक्शन
-
14546-सहारनपुर जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
-
64451-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
-
64472-पानीपत जंक्शन से नई दिल्ली होते हुए गाजियाबाद
-
64912-जींद से नई दिल्ली
-
64915-नई दिल्ली से जींद
-
64932-जींद से दिल्ली जंक्शन
-
64931-दिल्ली जंक्शन से जींद
-
64531-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
-
64536-पानीपत जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
-
64584-दिल्ली जंक्शन से टूंडला जंक्शन
-
64583-टूंडला जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
-
64582-दिल्ली जंक्शन से हाथरस रोड (HRF)
-
64581-हाथरस किला से दिल्ली जंक्शन
-
64533-दिल्ली जंक्शन से पानीपत जंक्शन
-
64534-पानीपत जंक्शन से गाजियाबाद
-
64558-सहारनपुर जंक्शन से दिल्ली जंक्शन
-
64557-दिल्ली जंक्शन से सहारनपुर जंक्शन
-
64560 -सहारनपुर से मेरठ सिटी होते हुए दिल्ली जंक्शन
-
64559-दिल्ली जंक्शन से मेरठ सिटी होते हुए सहारनपुर
-
64568-तिलक ब्रिज से बुलंदशहर
-
64567-बुलंदशहर से तिलक ब्रिज
-
64409-गाजियाबाद से नई दिल्ली
-
64077-पलवल से नई दिल्ली
-
64095-नई दिल्ली से शकूरबस्ती
-
64419- हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद
-
64439-गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
-
64406-दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
-
64401-गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
-
64434-दिल्ली जंक्शन से गाजियाबाद
-
64904 – गाजियाबाद से मथुरा जंक्शन
-
64903 – मथुरा जंक्शन से गाजियाबाद
-
64443 -गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन
-
64111 -खुर्जा जंक्शन से शकूरबस्ती
-
64012 -शकूरबस्ती से पलवल
-
64013 -पलवल से शकूरबस्ती
-
64102 -दिल्ली जंक्शन से अलीगढ़ जंक्शन
गाजियाबाद से शुरू होंगी 5 ट्रेनें
रेलवे ने पांच ट्रेनों के शुरुआती स्टेशन में बदलाव किया है। ये ट्रेनें अपने मूल स्टेशन के बजाय गाजियाबाद से चलेंगी।
-
64152 – दिल्ली जंक्शन से अलीगढ़ जंक्शन अब गाजियाबाद से चलेगी
-
64110 -नई दिल्ली से अलीगढ़ जंक्शन अब गाजियाबाद से चलेगी
-
64108 -दिल्ली जंक्शन से खुर्जा जंक्शन अब गाजियाबाद से चलेगी
-
64104 -दिल्ली जंक्शन से दनकौर अब गाजियाबाद से चलेगी
-
64106 -दिल्ली जंक्शन से खुर्जा जंक्शन अब गाजियाबाद से चलेगी
गाजियाबाद तक सीमित रहेंगी 4 ट्रेनें
चार ट्रेनों के अंतिम स्टेशन में बदलाव किया गया है। ये ट्रेनें अपने मूल गंतव्य तक नहीं जाएंगी और गाजियाबाद तक ही चलेंगी।
-
64151 -अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन अब गाजियाबाद तक चलेगी।
-
64105 -अलीगढ़ जंक्शन से गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली अब गाजियाबाद तक चलेगी
-
64103 -अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन अब गाजियाबाद तक चलेगी
-
64109 -दनकौर से शकूरबस्ती अब गाजियाबाद तक चलेगी
यात्रियों के लिए जरूरी बात
प्रदर्शन के चलते रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले ट्रेन नंबर, शुरुआती स्टेशन, गंतव्य और ताजा परिचालन स्थिति जरूर जांच लें।
Read More:
ट्रेन में यात्री का बैग चोरी होने पर रेलवे पर जुर्माना, 1.45 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश


[…] […]