HomeBreaking NewsIndia Mobile Congress का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा - देश...

India Mobile Congress का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा – देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में India Mobile Congress 2026 का उद्घाटन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक चलने वाला यह आयोजन इस साल अपने 10वें संस्करण में पहुंच गया है। ‘Scale Without Boundaries’ थीम पर आयोजित IMC 2026 में 5G, 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, IoT, सैटेलाइट कम्युनिकेशन समेत कई उभरती तकनीकों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

PM मोदी ने मोबाइल टेक्नोलॉजी के बदलते इस्तेमाल का किया जिक्र

उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में मोबाइल फोन सिर्फ संचार का माध्यम नहीं रहा, बल्कि गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं का महत्वपूर्ण टूल बन गया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल और डिजिटल कनेक्टिविटी की वजह से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों को भी शिक्षा के नए अवसर मिले हैं। प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय मोबाइल और डिजिटल तकनीक के जरिए पढ़ाई और काम जारी रखने में मदद मिली। ऑनलाइन शिक्षा के लिए ‘दीक्षा’ जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी बढ़ा। पीएम मोदी के मुताबिक, डिजिटल तकनीक ने सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया है। उन्होंने भारत में टेलीकॉम नेटवर्क के विस्तार और डेटा की बेहतर उपलब्धता का भी उल्लेख किया।

AI दिखाएगा टेक्नोलॉजी का भविष्य

IMC 2026 में टेलीकॉम सेक्टर के अगले चरण यानी 6G की दिशा में होने वाले विकास पर चर्चा होगी। इसके साथ AI, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और दूसरी नई तकनीकों के डेमोंस्ट्रेशन भी देखने को मिलेंगे। इस आयोजन में टेक कंपनियों के साथ स्टार्टअप्स भी अपने प्रोडक्ट और समाधान पेश कर रहे हैं। AI को भारत में विकसित करने और इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और आम लोगों के फायदे के लिए किस तरह किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा होगी। इस बार स्मार्ट मोबिलिटी और इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स को भी प्रमुखता दी गई है। इनके जरिए भविष्य में परिवहन और औद्योगिक कामकाज में होने वाले बदलावों की झलक दिखाई जा रही है।

कंपनियों और स्टार्टअप्स की भागीदारी

India Mobile Congress को एशिया के प्रमुख टेक और टेलीकॉम आयोजनों में शामिल किया जाता है। इसके 10वें संस्करण में भारत और दुनिया की टेक्नोलॉजी कंपनियों, टेलीकॉम इंडस्ट्री, स्टार्टअप्स और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की भागीदारी है।

IMC 2026 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक यशोभूमि में किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स और विजिटर्स के लिए प्रवेश की सुविधा दी गई है। नई तकनीकों के डेमोंस्ट्रेशन और प्रदर्शनी देखने के लिए इच्छुक लोग IMC के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं।

Read More

जयपुर में ATM लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लगातार बदल रहा था ठिकाने, 4 लाख रुपए बरामद…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments