Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsUP News : संभल जिला के CJM विभांशु सुधीर का ट्रांसफर, ASP...

UP News : संभल जिला के CJM विभांशु सुधीर का ट्रांसफर, ASP अनुज चौधरी पर FIR दर्ज करने का दिया था आदेश

उत्तर प्रदेश के संभल जिला न्यायालय से जुड़ा एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने आया है। जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब सुल्तानपुर न्यायालय में सिविल जज के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रांसफर के लिए खुद किया था आवेदन

सूत्रों के अनुसार, विभांशु सुधीर ने करीब एक माह पहले अपना तबादला कराने के लिए आवेदन किया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रशासन की ओर से इस पर अंतिम मुहर लगाई गई है। हालांकि न्यायिक सूत्र इसे एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बता रहे हैं

ASP अनुज चौधरी पर FIR का आदेश और फिर तबादला... संभल में जज के ट्रांसफर की  पूरी कहानी - sambhal judge transfer case timeline fir order police  controversy lcla - AajTak

आदित्य कुमार सिंह बने संभल के नए CJM

विभांशु सुधीर के स्थानांतरण के बाद वरिष्ठ सिविल जज (सीनियर डिविजन) आदित्य कुमार सिंह को संभल का नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले भी अपने कई महत्वपूर्ण फैसलों के कारण चर्चा में रहे हैं।

संभल हिंसा मामले में चर्चा में रहे थे पूर्व CJM

पूर्व CJM विभांशु सुधीर संभल हिंसा से जुड़े एक मामले में दिए गए अपने आदेशों के कारण भी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने तत्कालीन CO अनुज चौधरी समेत 20 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर काफी हलचल देखने को मिली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments