Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व DIG भुल्लर को रिमांड पर ले सकती है CBI, गुरुवार को...

पूर्व DIG भुल्लर को रिमांड पर ले सकती है CBI, गुरुवार को पूर्व DIG के घर पर करीब 9 घंटे तक चली थी रेड

भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में फंसे पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर सीबीआई ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर करीब 9 घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने भुल्लर के परिजनों से भी पूछताछ की और घर की पूरी वीडियोग्राफी कराई।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने घर की हर वस्तु – एसी, फर्नीचर, गमले, बिजली बल्ब तक – की सूची तैयार की है और सभी की कीमत का आकलन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिमांड पर ले सकती है, ताकि संपत्ति के स्रोतों की गहन जांच की जा सके।

जानकारी के अनुसार, भुल्लर की मासिक बेसिक सैलरी लगभग ₹2.16 लाख थी, जबकि उनकी संपत्ति 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच एजेंसी के अनुसार, उनकी संपत्तियाँ पंजाब के कई बड़े शहरों – जालंधर, मोहाली, लुधियाना और कपूरथला – में फैली हुई हैं।

सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी वेतन के मुकाबले इतनी बड़ी संपत्ति उन्होंने किस स्रोत से अर्जित की, और क्या इसमें भ्रष्टाचार या अवैध आय के स्रोत शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments