Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबंदी छोड़ दिवस पर निहंग सिखों ने घुड़सवारी के दिखाए जौहर, नगर...

बंदी छोड़ दिवस पर निहंग सिखों ने घुड़सवारी के दिखाए जौहर, नगर कीर्तन में शामिल हुई संगत 

सिखों के छठे गुरु ‘गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी’ के बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर अमृतसर में निहंग जत्थेबंदियों की ओर से पारंपरिक तरीके से ‘मोहल्ला’ मनाया गया। पुरातन मर्यादा के अनुसार बंदीछोड़ दिवस के संबंध में निहंग सिखों की ओर से घुड़सवारी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बहुत बड़ी संख्या में निहंग सिखों ने इस अवसर पर घोड़ों पर सवारी करते हुए करतब दिखाए।

हाथी, घोड़ों और ऊंटों पर सवार होकर निहंग जत्थेबंदियों के प्रमुख संत बाबा बलबीर सिंह 96 करौड़ी, तरना दल, विधि चंद और कई अन्य जत्थेबंदियों के प्रमुख इस मोहल्ला में शामिल हुए।

पूरी खालसाई शानो शौकत और पुरातन विरासत से सराबोर नगर कीर्तन में हजारों की तादात में संगत शामिल हुई और पूरी श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक रवायतों से बंदी छोड़ दिवस मनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments