Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsDIG हरचरण सिंह भुल्लर केस में CM भगवंत सिंह मान की सख्त...

DIG हरचरण सिंह भुल्लर केस में CM भगवंत सिंह मान की सख्त प्रतिक्रिया, कहा– भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए DIG हरचरण सिंह भुल्लर के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उन्होंने भुल्लर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

सीएम मान ने पोस्ट में लिखा,

“भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… चाहे वह किसी भी पद पर बैठा व्यक्ति क्यों न हो।”

मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग आगे भी पूरे सख्ती और ईमानदारी से जारी रहेगी।

DIG हरचरण सिंह भुल्लर को हाल ही में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से मामला लगातार सुर्खियों में है। सीएम मान की यह त्वरित कार्रवाई पार्टी की “zero tolerance policy” को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments