Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, दो आतंकवादी गिरफ्तारी, ISI के संपर्क में...

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, दो आतंकवादी गिरफ्तारी, ISI के संपर्क में थे

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में दो आतंकवादियों को रॉकेट लॉन्चर के साथ गिरफ्तार करके एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान माखन दीप सिंह उर्फ ​​महक और आदित्य उर्फ ​​आदि के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल राज्य में एक बड़े लक्षित आतंकी हमले में किया जाना था।

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई। माखन दीप सिंह उर्फ ​​महक और आदित्य के पास से रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) बरामद किए गए। DGP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों आतंकवादी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक एजेंट के संपर्क में थे और उसी एजेंट ने उन्हें पंजाब में आतंकी माहौल बनाने और विशिष्ट स्थानों या व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए ये हथियार भेजे थे।

फिरोजपुर जेल में बंद इस अपराधी से संपर्क में थे

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की के संपर्क में थे, जो इस समय फिरोजपुर जेल में बंद है, यह माना जा रहा है कि विक्की जेल के अंदर से ही पाकिस्तान के ISI नेटवर्क से जुड़कर राज्य में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था।

दोनों के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है, पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि उन सभी कड़ियों तक पहुंचा जा सके जो सीमा पार से संचालित आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं।

DGP ने कहा कि पुलिस आतंकवाद और संगठित अपराध के नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने जोर दिया कि पंजाब पुलिस ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी और राज्य की शांति, सौहार्द और स्थिरता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों की यह खेप किन रास्तों से आई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे होने के कारण पंजाब में आतंकवादी संगठनों की लगातार कोशिश रहती है कि यहां माहौल अस्थिर किया जाए, लेकिन पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई ने एक बार फिर से एक बड़ी घटना होने से टाल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments