Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsचंडीगढ़ : CM नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी...

चंडीगढ़ : CM नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी से जुड़ी पुस्तक का किया विमोचन 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में “तिलक जंजू का राखा” नामक हिंदी पुस्तक का विमोचन किया, जो श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, यात्राओं और उनके सर्वोच्च बलिदान पर आधारित है। इस पुस्तक में श्री गुरु तेग बहादुर जी के ऐतिहासिक योगदान और उनके द्वारा मानवता की रक्षा एवं धर्म की स्वतंत्रता के लिए किए गए त्याग का गहन शोधपूर्ण वृत्तांत है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को “शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी को नमन करते हुए कहा कि वे ऐसे महापुरुष हैं जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर भारत में धर्म की रक्षा की, साथ ही उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्श और उपदेश आज के आधुनिक युग में भी बहुत प्रासंगिक हैं और यह पुस्तक भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments