Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsUS राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं, मारिया कोरिना मचाडो को शांति का नोबेल...

US राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं, मारिया कोरिना मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला

साल 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा हो गई है। इस प्रतिष्ठित सम्मान से वेनेजुएला की नेता मारिया कोरिना मचाडो को नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार अपने देश में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने, तानाशाही के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अथक प्रयासों के लिए दिया गया है।

नोबेल समिति ने मचाडो की प्रशंसा करते हुए कहा, “वो अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ हैं। उन्होंने दिखाया है कि लोकतंत्र ही शांति का मार्ग है।” समिति के अनुसार, मारिया कोरिना मचाडो उस भविष्य की प्रतीक हैं जिसमें नागरिकों की आवाज़ सुनी जाती है और उनके अधिकारों की रक्षा की जाती है।

इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल थे। माना जा रहा था कि यूक्रेन युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में उनकी मध्यस्थता की भूमिका के चलते उन्हें नामांकन मिल सकता है। लेकिन जूरी ने आखिरकार मचाडो के पक्ष में निर्णय लिया।

क्यों दिया जाता है नोबेल शांति पुरस्कार?

नोबेल शांति पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है जो विश्व शांति, मानवाधिकारों की रक्षा और संघर्षों को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह पुरस्कार हर साल नोबेल समिति द्वारा ऑस्लो, नॉर्वे में घोषित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments