Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsकिश्तवाड़ की तबाही में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत,...

किश्तवाड़ की तबाही में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लोग अभी भी लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार दोपहर भीषण बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। दोपहर करीब 12:25 बजे चशोटी और पड्डर ताशोति इलाके में अचानक बादल फटने से चिनाब नदी में तेज़ उफान आ गया। कुछ ही पलों में नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया और तेज़ बहाव अपने साथ मकान, वाहन, मंदिर, पुल और कई लोगों की जिंदगियां बहा ले गया।

अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है, 100 से अधिक लोग घायल हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं। सेना, NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें रस्सियों और भारी मशीनों की मदद से बचाव कार्य कर रही हैं। मंत्री जावेद डार ने बताया कि लापता लोगों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है और रेस्क्यू अभियान निरंतर जारी है।

उमर अब्दुल्ला की PM मोदी से बात

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य प्रशासन पूरी क्षमता के साथ राहत और बचाव कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

आपदा के असर से पूरा इलाका खंडहर में तब्दील हो गया है। ढहे मकान, नष्ट वाहन और बड़े पत्थरों से बंद सड़कों का मंजर हर तरफ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरें इस तबाही की भयावहता को बयां कर रहे हैं — कैसे मलबे और गाद से भरा तेज़ पानी पूरे गांव को समतल कर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments