हरियाणा और पंजाब के बीच जल विवाद बढ़ता जा रहा है. हरियाणा सरकार की ओर से आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें पानी को लेकर चर्चा होगी. ये सर्वदलीय बैठक दोपहर 2 बजे हरियाणा निवास में होगी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीटिंग को हुई चर्चा को लेकर जानकारी देंगे. तो वहीं विवाद को सुलझाने के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से भी आज शाम को चंडीगढ़ में अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल के अधिकारी शामिल होंगे. उधर, दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक में BBMB के अधिकारियों की पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिव से मीटिंग में पानी देने को लेकर सहमति नहीं बनी. मीटिंग में पंजाब 4 हजार क्यूसेक पानी ही देने को तैयार हुआ, जबकि हरियाणा ने 8500 क्यूसेक पानी की मांग की.
हरियाणा सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, भाखड़ा डैम से पानी छोड़ने को लेकर बुलाई गई बैठक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

