प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार के 11 साल पूरे हो गए है. जिसके उपलक्ष्य में आज से बीजेपी देशव्यापी स्तर पर एक बड़ा प्रचार अभियान शुरु करने जा रही है. आज से शुरु हो रहे इस अभियान में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सामने लाने के साथ-साथ आगामी वर्षों के लिए विजन को भी जनता के सामने रखा जाएगा. बता दें कि इस देशव्यापी अभियान की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से करेंगे. इसके बाद 10 जून को देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिला मुख्यालयों में बीजेपी के दिग्गज नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जनता से संवाद करेंगे. 11 जून को यह अभियान जिला स्तर तक पहुंचेगा, जिससे पार्टी की उपलब्धियों का संदेश गांव-गांव तक जाए.
PM मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे, आज से BJP का देशव्यापी प्रचार अभियान शुरू होगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

