HomeBreaking Newsनताशा के बाद महिका पर आया हार्दिक का दिल! समंदर के बीच...

नताशा के बाद महिका पर आया हार्दिक का दिल! समंदर के बीच पहनाई डायमंड रिंग, रोमांटिक अंदाज ने खींचा ध्यान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी गर्लफ्रेंड और मॉडल-एक्ट्रेस महिका शर्मा हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी सगाई की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस खबर पर अभी तक हार्दिक या महिका की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हाल ही में हार्दिक और महिका की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जो घर में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम की बताई जा रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इसी दौरान महिका की उंगली में एक बड़ी और चमकदार अंगूठी दिखाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों की सगाई को लेकर चर्चा शुरू कर दी। लोगों का मानना है कि यह अंगूठी उनके रिश्ते में किसी नए पड़ाव का संकेत हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

हार्दिक की कथित पोस्ट से बढ़ीं चर्चाएं

सगाई की खबरों को तब और चर्चा मिली, जब हार्दिक की एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई। इसमें ‘आखिरकार वो मेरी हो गई’ जैसा संदेश लिखे होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिका के साथ उनके रिश्ते से जोड़ रहे हैं। हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और इसके पीछे का मतलब स्पष्ट नहीं है।

हार्दिक और महिका ने अक्टूबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए। महिका पेशे से मॉडल, एक्ट्रेस और योग ट्रेनर हैं। वह फैशन शो, फिल्मों और ब्रांड कैंपेन में भी काम कर चुकी हैं।

नताशा के बाद महिका की जिंदगी में एंट्री

हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य है। हालांकि, जुलाई 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी थी।

इसके बाद से वे अपने बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। अब महिका के साथ हार्दिक की नजदीकियों और सगाई की चर्चाओं ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है। फिलहाल, सभी की नजरें कपल की ओर से आने वाले आधिकारिक बयान पर हैं।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में 27-28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान, शेख हसीना की पार्टी ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments