HomeBreaking Newsयूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IPS और 18 PPS अधिकारियों के...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IPS और 18 PPS अधिकारियों के तबादले…

उत्तर प्रदेश में पुलिस(UP IPS) प्रशासन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस तरह कुल 28 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है।

इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को दूसरे पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में भेजा गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। पुनीत द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

किसकी कहां हुई तैनाती ?

नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है। इसी तरह किरण यादव को एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी मिली है। पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं, भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से मेरठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में तैनात किया गया है। माविस टॉक को सोनभद्र से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाया गया है।

18 PPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव

पीपीएस अधिकारियों की तैनाती में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र भेजा गया है, जबकि देवेंद्र सिंह को पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में ग्रामीण क्षेत्र का एएसपी नियुक्त किया गया है। इंदुप्रभा सिंह को एससीओ मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में एएसपी (सुरक्षा) और ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में एएसपी (यातायात) बनाया गया है। इसके अलावा गिरीश कुमार सिंह को अलीगढ़ में एएसपी (अपराध), पीयूष कुमार सिंह को मैनपुरी में एएसपी (ग्रामीण) और अभिषेक तिवारी को मुरादाबाद में एएसपी (नगर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : ज्वेलरी दुकान में नौकरी के बहाने जाते, रात में करते थे चोरी, मालदा से दो…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments