HomeBreaking Newsअपनी गलती के बाद उठाया नेक कदम...बादशाह ने 50 बेटियों की शिक्षा...

अपनी गलती के बाद उठाया नेक कदम…बादशाह ने 50 बेटियों की शिक्षा का लिया संकल्प

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह(Badshah) हाल ही में अपने गाने “टटीरी” को लेकर विवादों में घिर गए थे। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना शुरू हो गई। हरियाणा महिला आयोग ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए मामला उठाया था। बढ़ते विरोध के बाद बादशाह को न सिर्फ यह गाना हटाना पड़ा, बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी।

अब इस पूरे विवाद पर बड़ा कदम उठाते हुए बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की सामग्री दोबारा सामने नहीं आएगी। साथ ही उन्होंने 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने का वादा किया है।

4 महीने में लाएंगे नया गाना 

इतना ही नहीं, बादशाह ने यह भी कहा कि वह अगले चार महीनों के भीतर एक नया गाना तैयार करेंगे, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को समर्पित होगा। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर माफी मांग चुके हैं और विवादित गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था।

“टटीरी” गाने को लेकर हुआ था विवाद 

अगर पूरे मामले की बात करें, तो “टटीरी” गाने में कुछ ऐसे दृश्य और डांस मूव्स दिखाए गए थे, जिन्हें लोगों ने आपत्तिजनक बताया। खासतौर पर स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही बच्चियों के चित्रण को लेकर लोगों में नाराजगी थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ और इसे महिलाओं व बच्चों की गरिमा के खिलाफ बताया गया।

विवाद बढ़ने पर हरियाणा महिला आयोग ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद गाने को हटाया गया। बाद में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया और अब बादशाह की माफी के साथ यह मामला शांत होता नजर आ रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उनके गाने विवादों में आए हों, इससे पहले भी वह कई बार आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! ISI-बब्बर खालसा मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments