Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली पुलिस ने किया ISIS का पर्दाफाश, 2 आतंकी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने किया ISIS का पर्दाफाश, 2 आतंकी को किया गिरफ्तार

देश में एक बड़े ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। ISIS से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने एक आतंकी को दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया गया। दोनों संदिग्ध आतंकियों की उम्र 20 से 26 साल के बीच बताई जा रही है और वे देश में आत्मघाती हमले की योजना बना रहे थे।

पाकिस्तानी ISIS से संबंधों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आतंकियों के पास से कई संदिग्ध सामग्रियाँ बरामद हुई हैं। शुरुआती पूछताछ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISIS के आकाओं से सीधे संपर्क का पता चला है। ये आतंकी किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकियों को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाया गया था। यह मॉड्यूल दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में बड़े हमले की साजिश रच रहा था। फिलहाल गहन जांच चल रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments