Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग,...

बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत

हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर शुक्रवार (24 अक्टूबर) को एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुरनूल जिले के कल्लूर मंडल के चिन्नाटेकपुर इलाके में एक बस में आग लग गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। हालाँकि, अब आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के हवाले से बताया है कि इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु-हैदराबाद हाईवे पर कलेश्वरम ट्रैवल्स की बस एक मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बस में चालक और सहायक सहित कुल 42 लोग सवार थे। अब तक 15 लोगों को अस्पताल पहुँचाया जा चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बस हादसे हो चुके हैं।

इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है?

इस बस हादसे में 10 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि हादसे में 10 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

आंध्र प्रदेश के CM ने हादसे पर दुख जताया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, ”कर्नूल जिले के चिन्नेटेकूर गांव के पास हुए भीषण बस एक्सीडेंट के बारे में जानकर स्तब्ध हूं, जिन परिवारों ने अपने करीबियों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों और प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी.”

राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक एक्स-पोस्ट में कहा, ”आंध्र प्रदेश के कर्नूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments