Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsमंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज, अन्न का...

मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज, अन्न का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार-CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक सचिवों के साथ त्योहारी सीजन और धान की चल रही खरीद को सुचारू रखने पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने त्योहारी सीजन के दौरान खरीद कार्यों की निरंतर निगरानी करने के भी आदेश दिए।

अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से भारी तबाही के बावजूद पंजाब अब भी राष्ट्रीय अनाज भंडार में 175 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की स्थिति में है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य की मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज की गई, जिसमें से 37.20 लाख मीट्रिक टन धान पहले ही खरीदा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments