प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज BJP कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाद सत्र के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे है, इस दौरान PM ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत‘ अभियान के तहत बिहार में BJP कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे और बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे।
इसके साथ ही कार्यकर्ता पीएम मोदी के साथ नमो ऐप के जरिए अपने सुझाव को भी साझा करेंगे, सुझाव देने वाले कुछ कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी से ऐप के जरिए सीधा संवाद करेंगे बता दें, बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में होना हैं।
6 नवंबर को पहले चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतगणना होगा वहीं, 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
