Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsजन्माष्टमी पर रेलवे की सौगात, मथुरा में बढ़ाए गए कई ट्रेनों के...

जन्माष्टमी पर रेलवे की सौगात, मथुरा में बढ़ाए गए कई ट्रेनों के स्टॉपेज

जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। इस मौके पर कुछ विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाई जाएंगी और कई ट्रेनों का संचालन मथुरा रेलवे स्टेशन तक बढ़ाया जाएगा।

पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार 17 और 18 अगस्त

रेलवे के अनुसार, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से आगरा के बीच चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार 17 और 18 अगस्त को मथुरा तक किया जाएगा। वहीं, नई दिल्ली से आगरा चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन 13 अगस्त तक ग्वालियर तक संचालित होगी। इसके अलावा, 17 अगस्त तक नई दिल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के बीच एक विशेष आरक्षित ट्रेन भी चलाई जाएगी।

इन ट्रेनों का विस्तारित स्टॉपेज

ट्रेन संख्या 04413 नई दिल्ली–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल शाम 5:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर फरीदाबाद, पलवल, कोसीकलां, मथुरा, आगरा और धौलपुर होते हुए रात 10:55 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन झांसी पहुंचकर 04417 नंबर से रात 3:45 बजे झांसी से रवाना होगी और सुबह 5:05 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यह ट्रेन आगरा और मथुरा होते हुए दोपहर 12:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह सेवा नई दिल्ली से 15 और 16 अगस्त तथा झांसी से 15, 16 और 17 अगस्त को उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही, ट्रेन संख्या 11057/11058 सीएसएमटी–अमृतसर एक्सप्रेस, 18237/18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 18477/18478 उत्कल एक्सप्रेस और 14211/14212 आगरा छावनी–नई दिल्ली एक्सप्रेस का 13 से 15 अगस्त तक भूतेश्वर स्टेशन पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments