Pilibhit Acid Attack: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने ही पति पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
CCTV में कैद हुई घटना
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दूसरी मंजिल पर गेट के पास पहले से घात लगाकर खड़ी थी। जैसे ही उसका पति कमरे से बाहर निकला, उसने गिलास में भरा तेजाब उसके चेहरे पर उड़ेल दिया। इस अचानक हुए हमले से पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
Wife Throws #Acid on Husband in #Pilibhit, UP Amid Five-Year Marital Dispute, CCTV Captures Attack; husband suffers serious burn.
The CCTV footage shows the woman standing outside a grilled gate on the second floor of the house. Moments later, as her husband steps out of a… pic.twitter.com/MrF21CQ4rn
— ForMenIndia (@ForMenIndia_) April 28, 2026
लंबे समय से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, पीड़ित हेमंत पेशे से सुनार है और उसका अपनी पत्नी शिल्पी के साथ पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। हेमंत का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था, जिसे लेकर वर्ष 2021 से दोनों के बीच कानूनी विवाद जारी था। मामला इतना बढ़ गया कि हेमंत ने तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी थी।
वारदात का क्या रहा कारण
बताया जा रहा है कि रविवार शाम शिल्पी लखीमपुर से पीलीभीत पहुंची थी। पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव के चलते यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा और महिला ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।
पीड़ित ने बताई आपबीती
घायल हेमंत ने बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि उस पर गर्म चाय फेंकी गई है। वह तुरंत किचन में जाकर चेहरा धोने लगा, लेकिन जलन बढ़ती गई। जब उसने शॉवर लिया और तेजाब मुंह में गया, तब उसे खट्टे स्वाद से एहसास हुआ कि यह तेजाब है।
हमले में पत्नी भी घायल
इस हमले के दौरान तेजाब के छींटे महिला पर भी पड़े, जिससे वह भी घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हेमंत की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Read More:

