HomeBreaking Newsअसम मेंं BJP के 89 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जालुकबारी सीट से...

असम मेंं BJP के 89 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे CM हिमंत बिस्वा सरमा

असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली और पूरी सूची एक साथ जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 89 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले 88 नामों को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद सूची को पूर्ण रूप से जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पहले ही संकेत दे चुके थे कि पार्टी सभी उम्मीदवारों की घोषणा एक ही बार में करेगी।

प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। दिसपुर को राज्य की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल सीटों में गिना जाता है। बोरदोलोई ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा। सरमा ने इसे पार्टी के लिए मजबूत कदम बताया है।

जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे CM हिमंता बिस्वा सरमा

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह उनकी पारंपरिक सीट रही है, जहां से वे लगातार मजबूत प्रदर्शन करते आए हैं। पार्टी को इस सीट पर एक बार फिर बड़ी जीत की उम्मीद है। हालांकि बीजेपी की इस सूची में कई मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है, वहीं कई नए और युवा चेहरों को भी मौका मिला है। पार्टी ने महिलाओं और आदिवासी क्षेत्रों को भी प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया है। सूची में अश्विनी राय सरकार (गोलकगंज), उत्तम प्रसाद (धुबरी), माधवी दास (बिरसिंग जारुआ) और बिजॉय मालाकार (रामकृष्ण नगर) जैसे नाम शामिल हैं।

दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

उम्मीदवारों की इस सूची को अंतिम रूप देने के लिए 19 मार्च 2026 को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। BJP की इस सूची के जारी होने के साथ ही असम में चुनावी मुकाबला और तेज हो गया है। पार्टी अब पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गई है।

Read More

शराब छोड़कर फिटनेस पर फोकस, IPL 2026 से पहले Yuzvendra Chahal का बड़ा खुलासा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments