Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअल्लू अर्जुन को हुई 14 दिन की जेल, संध्या थिएटर केस का...

अल्लू अर्जुन को हुई 14 दिन की जेल, संध्या थिएटर केस का है मामला

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने आज अल्लू अर्जुन के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ की घटना में एक महिला की मौत हो गई। फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान जब अल्लू अर्जुन थिएटर में आए तो वहां बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने से भगदड़ मच गई। इस घटना में एक महिला की जान चली गई। साथ ही उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अल्लू अर्जुन की उनके घर के पास से गिरफ्तारी से लेकर नामपल्ली कोर्ट में उनकी पेशी तक सब कुछ सस्पेंस में चलता रहा। इन घटनाक्रमों को देखते हुए पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए। उधर, तेलंगाना के सीएम ने अल्लू अर्जुन से जुड़े मामले पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि कानून के सामने सभी समान हैं। इस मामले में कानून अपना काम करेगा, उन्होंने कहा कि इसमें किसी का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

विपक्षी नेताओं ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की निंदा की है, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कहा कि अल्लू अर्जुन के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। अल्लू अर्जुन को आम अपराधी समझना ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भगदड़ में महिला की मौत होना दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने भगदड़ के लिए सरकार की विफलता को जिम्मेदार ठहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments