HomeBreaking Newsखाने के पैकेट्स में छिपाकर लाया करोड़ों का नशा, IGI एयरपोर्ट पर...

खाने के पैकेट्स में छिपाकर लाया करोड़ों का नशा, IGI एयरपोर्ट पर दबोचा गया मनीला से आया यात्री

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट(IGI Airport) पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। अधिकारियों ने मनीला से भारत पहुंचे एक भारतीय यात्री के सामान की जांच के दौरान करीब 5 किलोग्राम संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

इनकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई गई है। हैरानी की बात यह है कि तस्करी के लिए नशीले पदार्थों को रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले खाने-पीने के सामान के पैकेटों में छिपाकर रखा गया था।

मनीला से लौट रहे यात्री पर कस्टम अधिकारियों को हुआ शक

मिली जानकारी के मुताबिक, 30 और 31 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट और प्रिवेंटिव शिफ्ट के अधिकारियों ने नियमित जांच के दौरान मनीला से आए एक भारतीय यात्री को रोका। इसके बाद उसके सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच के दौरान अधिकारियों को खाने-पीने की सामान्य चीजों के पैकेटों में छिपाकर रखा गया संदिग्ध पदार्थ मिला।

खाने के पैकेटों में छिपाकर रखे थे नशीले पदार्थ

अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए मिश्रण का कुल वजन करीब 5 किलोग्राम है। शुरुआती जांच में इसमें एमडीएमए (MDMA) और अन्य सिंथेटिक नशीले पदार्थ होने का संदेह जताया गया है। तस्करों ने इस सामग्री को सामान्य खाद्य पदार्थों के पैकेटों के अंदर इस तरह छिपाया था कि पहली नजर में किसी को शक न हो।

5 करोड़ रुपये बताई जा रही है कीमत

कस्टम विभाग के शुरुआती आकलन के मुताबिक, जब्त किए गए पदार्थ की अवैध बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये हो सकती है। मौके पर किए गए शुरुआती फील्ड टेस्ट में सिंथेटिक नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। हालांकि, पदार्थ की वास्तविक पहचान और उसकी संरचना की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई

कस्टम अधिकारियों ने बरामद सामग्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का उद्देश्य इस खेप को अवैध बाजार तक पहुंचने से रोकना है।

दिल्ली कस्टम विभाग ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट पर ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए निगरानी और जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि ऐसी कार्रवाई का मकसद नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई पर रोक लगाना और खासकर युवाओं को नशे के खतरे से बचाना है।

यह भी पढ़ें : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का हुआ तबादला, शशि प्रकाश…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments