HomeBreaking News'अनंत आश्रय' की रखी गई नींव, नीता अंबानी की अनूठी पहल से... Breaking NewsCurrent Newsराष्ट्रीय ‘अनंत आश्रय’ की रखी गई नींव, नीता अंबानी की अनूठी पहल से जरूरतमंदों को मिलेगा आशियाना By Gulshan November 2, 2026 Share FacebookXLinkedinWhatsAppCopy URL रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी(Nita Ambani) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत की है। 1 नवंबर को नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ की आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट का मकसद उन लोगों को सुरक्षित और बेहतर जीवन देना है, जिन्हें परिवार के सहारे और देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसमें अनाथ बच्चे, बुजुर्ग और विकासात्मक दिव्यांगता वाले बच्चे व वयस्क रह सकेंगे। रिलायंस फाउंडेशन की यह परियोजना करीब 100 एकड़ जमीन पर विकसित की जाएगी। यहां 5000 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। इस परिसर को एक ऐसे समुदाय के रूप में तैयार करने की योजना है जहां हर व्यक्ति को घर जैसा माहौल, अपनापन और सम्मान मिल सके।यहां रहने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जरूरी देखभाल की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य सिर्फ रहने की जगह देना नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। नीता अंबानी ने जन्मदिन पर साझा किया खास संकल्प इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि अपने जन्मदिन पर इस परियोजना की शुरुआत करना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपने परिवार और माता-पिता के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए बताया कि अनंत आश्रय में बच्चों के लिए अनाथालय, बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम और दिव्यांग लोगों के लिए जीवनभर रहने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने इसे 5000 से अधिक लोगों के लिए एक स्नेहपूर्ण परिवार बनाने की कोशिश बताया। हर बच्चे को मिले प्यार और सुरक्षा नीता अंबानी ने कहा कि हर बच्चा प्यार, सुरक्षा और अच्छी देखभाल पाने का हकदार है भले ही उसके माता-पिता उसके साथ हों या नहीं। उनके मुताबिक, अनंत आश्रय ऐसे बच्चों को शिक्षा और अपने सपने पूरे करने के अवसर देने में मदद करेगा जिन्होंने माता-पिता को खो दिया है या जिन्हें परिवार का सहारा नहीं मिला। इसके अलावा, यहां बुजुर्गों को सम्मान, देखभाल और साथ देने पर भी ध्यान दिया जाएगा। यह पहल जरूरतमंद लोगों को सिर्फ आश्रय देने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य और अपनापन देने की दिशा में एक प्रयास है। यह भी पढ़ें : आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार… Share FacebookXLinkedinWhatsAppCopy URL Previous articleआजम खान की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकारNext articleलीव इंडिया नोटिस मामले में इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार, कहा- मांगनी होगी माफी Gulshanhttps://mhone.in/ RELATED ARTICLES Breaking News पंजाब के युवाओं को करोड़पति बनने का मौका! CM मान ने किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज शो का ऐलान November 14, 2026 Breaking News खाते में अनजान व्यक्ति से पैसे लेना पड़ सकता है भारी, बिहार पुलिस ने पकड़े 1.09 लाख संदिग्ध अकाउंट November 14, 2026 Breaking News अमेरिका में हवाई सेवाओं पर ब्रेक! 4 घंटे ठप रहा एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, उड़ानें रद्द … November 14, 2026 Load More LEAVE A REPLY Cancel reply Comment: Please enter your comment! Name:* Please enter your name here Email:* You have entered an incorrect email address! Please enter your email address here Website: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Most Popular फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्रेम संबंध और खूनी अंजाम, गाजियाबाद में ईंट से प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या November 10, 2026 देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट, योगी सरकार ने तैयार किया भव्य आयोजन का प्लान November 12, 2026 हरदोई में मातम में बदली त्योहारों की खुशियां, छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम November 8, 2026 छठ पर दिल्ली में दिखा भव्य नजारा! नमो यमुना रिवर सफारी में लाइट एंड साउंड शो ने मोहा मन November 14, 2026 Load more Recent Comments 17 साल की क्रिकेटर नंदिनी की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने 2 युवकों... on छठ पूजा पर योगी सरकार की बड़ी राहत, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें छठ पूजा पर योगी सरकार की बड़ी राहत, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें on बाल दिवस पर CM योगी का खास संदेश, बोले- हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान और साकार सपने ही हमारा संकल्प बाल दिवस पर CM योगी का खास संदेश, बोले- हर बच्चे के चेहरे पर... on ‘एक महीने तक सारा काम छोड़कर वोटर जोड़ने में जुटें’ UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दांव 'एक महीने तक सारा काम छोड़कर वोटर जोड़ने में जुटें' UP चुनाव से पहले CM योगी का बड़ा दांव on छठ पर दिल्ली में दिखा भव्य नजारा! नमो यमुना रिवर सफारी में लाइट एंड साउंड शो ने मोहा मन छठ पर दिल्ली में दिखा भव्य नजारा! नमो यमुना रिवर सफारी में लाइट एंड... on वर्दी में रहकर पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी? विंग कमांडर की करतूत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! आस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ 450 पन्नों की चार्जशीट द on वर्दी में रहकर पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी? विंग कमांडर की करतूत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! वर्दी में रहकर पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी? विंग कमांडर की... on पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, कैप्टन अमरिंदर ने PM मोदी से की मुलाकात चंडीगढ़ निगम चुनाव की तैयारी तेज, आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट on किश्तवाड़ में SPO की हत्या से मचा हड़कंप, 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम CM योगी आदित्यनाथ मेरठ में मेगा पूर्व सैनिक रैली में होंगे शामिल, 3 हजार... on दिल्ली में प्रदूषण पर ‘डिजिटल पहरा’! बॉडी कैमरों से लैस होंगी वायु रक्षक टीमें, लाइव निगरानी करेंगे अधिकारी भीषण सड़क हादसे से दहला असम का काजीरंगा, ट्रक से टकराया... on श्री बद्रीनाथ धाम जाने का है प्लान? दर्शन के लिए बचा आखिरी मौका! 16 नवंबर से बंद होंगे बद्री विशाल के कपाट कहीं घने जंगल तो कहीं ऊंचे पहाड़ और झरनों का नजारा... on सांसद अमृतपाल सिंह कल डिब्रूगढ़ जेल से आएगा बाहर, आखिर क्यों कोर्ट से मिली एक दिन की अंतरिम जमानत?