नवंबर 2026 में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों(bank holidays) का कैलेंडर जरूर देख लें। दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण इस महीने देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में त्योहारों के अलावा रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में पहले से छुट्टियों की जानकारी रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
नवंबर में रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के चलते बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों की राज्यवार सूची इस प्रकार है:
नवंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के चलते कई दिन बैंक बंद रहेंगे। 2 नवंबर को मेघालय में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, 9 नवंबर को त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 11 नवंबर को सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
इसी तरह, 13 नवंबर को मेघालय, 16 नवंबर को बिहार और झारखंड तथा 20 नवंबर को उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे। 23 नवंबर को एक बार फिर मेघालय में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। वहीं, 24 नवंबर को मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। महीने के अंत में 27 नवंबर को कर्नाटक में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।
रविवार और शनिवार की छुट्टियां भी रहेंगी
नवंबर में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 14 नवंबर को दूसरा शनिवार और 28 नवंबर को चौथा शनिवार होने के चलते भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।