HomeBreaking Newsदिल्ली की हवा हुई जहरीली! ITO में AQI 349 के पार, दमघोंटू...

दिल्ली की हवा हुई जहरीली! ITO में AQI 349 के पार, दमघोंटू प्रदूषण से बेहाल राजधानी

दिवाली से पहले ही राजधानी दिल्ली(Delhi) में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई पाबंदियां लागू होने के बावजूद हालात में खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति मुश्किल पैदा कर सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 54 निगरानी केंद्रों में से 31 पर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि तीन केंद्रों पर AQI बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया। आइए जानते हैं दिल्ली के प्रमुख इलाकों में प्रदूषण की क्या स्थिति है।

दिल्ली के 10 प्रमुख इलाकों में AQI का हाल

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर काफी अलग है। कुछ इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।

इलाका

AQI

नई दिल्ली

399

लक्ष्मी नगर

253

आनंद विहार

179

पंजाबी बाग

391

रोहिणी

326

सफदरजंग एनक्लेव

398

साकेत

378

ITO

349

शाहदरा

459

सोनिया विहार

457

इन आंकड़ों में शाहदरा और सोनिया विहार सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। यहां AQI 450 के पार दर्ज किया गया है।

पाबंदियों के बावजूद प्रदूषण पर नहीं लग रहा लगाम

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। 1 नवंबर से BS-VI मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर गैर-जरूरी निर्माण गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है। इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ा रहा है।

दिवाली के दौरान आतिशबाजी होने से स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और प्रदूषण के संपर्क में आने से बचने की जरूरत है।

दिल्ली के बॉर्डर पर वाहनों की सख्त जांच

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर ट्रांसपोर्ट एनफोर्समेंट की टीमें तैनात की गई हैं। गाजीपुर, आया नगर, अफसरा और सीमापुरी बॉर्डर पर बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

इस दौरान वाहनों की नंबर प्लेट और उत्सर्जन मानकों की पड़ताल की जा रही है। BS-VI से नीचे के मानकों वाले प्रतिबंधित वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जा रहा और उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : नोएडा में लिफ्ट के बहाने लूट का खेल बेनकाब, पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments