HomeBreaking Newsदिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, AQI पहुंचा 450 के पार, सांस लेना हुआ...

दिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, AQI पहुंचा 450 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

दिवाली से पहले दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। राजधानी में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 दर्ज किया गया। यह पिछले 287 दिनों में सबसे खराब स्तर है। इससे पहले 20 जनवरी को AQI 378 रिकॉर्ड किया गया था। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है।

राजधानी के 57 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 10 पर हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, 35 स्टेशनों पर बेहद खराब और 12 पर खराब हवा की स्थिति रही। जहांगीरपुरी सबसे अधिक प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 462 तक पहुंच गया। CPCB के मानकों के अनुसार, AQI 0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बेहद खराब और 401-500 गंभीर माना जाता है।

अगले छह दिनों तक राहत की उम्मीद कम

दिल्ली(Delhi) के एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 से 6 नवंबर तक प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है। अगले छह दिनों में भी हवा की स्थिति खराब से गंभीर स्तर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। सोमवार को AQI 324 होने के बाद प्रशासन ने GRAP का दूसरा चरण लागू कर दिया था।

पराली और वाहनों का धुआं बढ़ा रहा परेशानी

प्रदूषण के पीछे कई कारण सामने आए हैं। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की हवा में वाहनों का योगदान 15.8 फीसदी और पराली जलाने का हिस्सा 15.3 फीसदी रहा। इसके अलावा घरेलू गतिविधियों, फैक्ट्रियों, निर्माण कार्य और कचरा जलाने से भी प्रदूषण बढ़ रहा है।2 नवंबर को सैटेलाइट के जरिए छह राज्यों में पराली जलाने की कुल 219 घटनाएं दर्ज की गईं।

इनमें पंजाब में सबसे ज्यादा 98 मामले सामने आए। राजस्थान में 67, मध्य प्रदेश में 48, उत्तर प्रदेश में 4 और हरियाणा में 2 घटनाएं दर्ज हुईं। दिल्ली और उत्तराखंड में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। बढ़ते प्रदूषण और आने वाले दिनों के पूर्वानुमान को देखते हुए दिल्लीवासियों के लिए फिलहाल राहत की उम्मीद कम नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब के 801 युवाओं की दिवाली हुई रोशन, CM भगवंत सिंह मान सरकार ने…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments