HomeBreaking Newsत्रिपुरा में तस्करी रोकने गए BSF जवानों पर हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार

त्रिपुरा में तस्करी रोकने गए BSF जवानों पर हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर स्थित आशाबाड़ी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को सिपाहीजाला के पुलिस अधीक्षक बिजॉय देबबर्मा ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना 2 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे हुई थी। BSF के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को तस्करी की कोशिश करते देखा। जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान तस्करों ने BSF जवानों पर पत्थर फेंके और उनके साथ मारपीट की कोशिश की।

गांजे की खेप जब्त करने के बाद दोबारा हमला

पुलिस के अनुसार, BSF जवानों ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही गांजे की खेप जब्त कर ली थी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग वहां से भाग गए। हालांकि, कुछ समय बाद वे अन्य लोगों के साथ वापस लौटे और सड़क रोकने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान BSF के एक असिस्टेंट कमांडेंट अपने जवानों के साथ इलाके की ओर जा रहे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भीड़ ने उन पर और उनके साथ मौजूद जवानों पर हमला कर दिया। इस दौरान जवानों के हथियार छीनने की भी बात सामने आई है।

दो कांस्टेबल और असिस्टेंट कमांडेंट घायल

हमले में BSF के दो कांस्टेबल और एक असिस्टेंट कमांडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और BSF की टीम मौके पर पहुंची। घायल जवानों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक बिजॉय देबबर्मा ने घटना को बेहद गंभीर और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने छापेमारी कर अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Read More

लोग समझते रहे गांव की सुरक्षा में तैनात हैं दरोगा, सुबह कोई हलचल नहीं होने से मची अफरा-तफरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments