Raebareli Bus Accident: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। लालगंज के उमरामऊ के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
वृंदावन से काशी विश्वनाथ जा रहे थे लोग
हादसे में घायल सभी श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के रहने वाले हैं। हावड़ा के कदमतला निवासी श्रद्धालुओं का जत्था बस से वृंदावन दर्शन करने गया था। वृंदावन में दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान उमरामऊ के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
एक परिवार के चार लोग भी घायल
हादसे में सुदीप सिंह, उनकी पत्नी मोनिता, पुत्री सोमाली और पुत्र सेयम सिंह घायल हुए हैं। इसके अलावा पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा पत्नी पुरखित पांजा, मिनोती दास, सुजीत, सुहानी, दरजीत पुत्र पुरखित पांजा, विभव दिलई पत्नी उत्तम दिलई, श्रेष्टा मन्ना पुत्री स्वामी रामदेव मन्ना, स्वामी रामदेव मन्ना पुत्र सुशांत मन्ना, रूबी मन्ना पत्नी स्वामी रामदेव मन्ना, अशोक दास पुत्र गणेश दास, खैतली मन्ना पत्नी सुरजीत मन्ना तथा वंदना पत्नी जयदेव पाल घायल हुए हैं।
छह घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया
सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सेयमं सिंह, पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा, सोनाली तथा वंदना की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का भी उपचार किया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं का सामान भी अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि हादसे के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
घायलों के लिए कराई गई खाने-पीने की व्यवस्था
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के लिए चाय और बिस्किट आदि की व्यवस्था भी कराई गई। इसके बाद जरूरत के मुताबिक घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद श्रद्धालुओं के साथ मौजूद अन्य लोगों की मदद के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय रही।
Read More:
UGC NET 2026: फीस भरने की तारीख बढ़ी, जानिए आज रात कितने बजे तक कर सकते हैं पेमेंट?


[…] […]