HomeBreaking Newsशिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत, तीन...

शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत, तीन नेपाली महिलाओं ने भी गंवाई जान

Shimla Road Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोहड़ू के नावर क्षेत्र के दरोटी गांव के पास पानु नाला में सुबह करीब 8:20 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन नेपाली नागरिक भी शामिल हैं, जबकि एक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और उनकी माता कल्पना देवी पत्नी प्रमोद, निवासी दरोटी गांव के रूप में हुई है। इनके अलावा नेपाली नागरिक निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम की भी दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में पांच परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घायल नेपाली मजदूर शिमला रेफर

दुर्घटना में एक नेपाली मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए शिमला रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घायल को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया दुख

टिक्कर-नावर के दरोटी गांव के पास हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में पांच लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।

CM सुक्खू ने भी जताया शोक

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि रोहड़ू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी टिक्कर के दरोटी इलाके में पानु नाला के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की असामयिक मृत्यु और लोगों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम

दरोटी में हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे नावर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही दुर्घटना में मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौत ने कई परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दिया है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Read More:

20 मिनट में 6.3 अरब डॉलर स्वाहा! Binance पर क्रिप्टो का सबसे बड़ा डाका, किसने किया ये कांड?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments