HomeBreaking NewsUP बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 20 से ज्यादा प्रकोष्ठों के संयोजक-सहसंयोजक...

UP बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 20 से ज्यादा प्रकोष्ठों के संयोजक-सहसंयोजक घोषित, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

BJP Conveners and Co-conveners List: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार देर शाम अलग-अलग प्रकोष्ठों के संयोजक, सहसंयोजक और सदस्यों की सूची जारी की। इसमें विधि, प्रबुद्ध, चिकित्सा, व्यवसायिक, आर्थिक, व्यापार, सहकारिता, शिक्षक और पर्यावरण समेत कई प्रकोष्ठ शामिल हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।

विधि और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में नियुक्तियां

विधि प्रकोष्ठ का संयोजक प्रशांत सिंह अटल को बनाया गया है। सहसंयोजक के रूप में राम प्रताप सिंह चौहान, रणजीत सिंह कुशवाहा, वासुदेव मेहर, शीतला प्रसाद गौड़, शिव भगवान गोस्वामी और जयवर्धन त्रिपाठी को जिम्मेदारी मिली है। सदस्य के रूप में रवि प्रकाश श्रीवास्तव, पारस शर्मा, आशुतोष पांडे, मीनल गौतम, संजय सिंह सोमवंशी और संजीव कुमार चौरसिया को शामिल किया गया है।

प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की कमान डॉ. कौस्तुभ नारायण मिश्र को दी गई है। यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, डॉ. मनोज सिवाच, डॉ. अजय पंडित त्रिपाठी और विनय कुमार श्रीवास्तव सहसंयोजक होंगे। डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. बालमुकुंद अग्रवाल, मनोज रुहेला, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मृत्युंजय कुमार दीक्षित और आर्यन त्रिपाठी सदस्य बनाए गए हैं।

चिकित्सा और व्यवसायिक प्रकोष्ठ

चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अभय मणि त्रिपाठी होंगे। डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. हिमांशु सेठी, डॉ. जेपी नारायण, डॉ. चित्रसेन श्रीवास्तव, डॉ. मनोज मिश्रा और डॉ. बीके साहू सहसंयोजक बनाए गए हैं। डॉ. वैभव वासुदेव, डॉ. बिनोद आर्य पटेल, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. वीरेश्वर त्यागी, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. उमाशंकर बिंद और सूरज सिंह सदस्य होंगे।

व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक राजेश अग्रहरि को बनाया गया है। नूपुर अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, अरुण कुमार सिंह और नीरज गुप्ता सहसंयोजक होंगे। पवन कुमार धवन, संजीव बंसल, अवधेश पाठक, राघव सिंह, चंद्रशेखर पांडे और आशीष गोयल सदस्य बनाए गए हैं।

आर्थिक और व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सुधीर हलवासिया को संयोजक बनाकर दी गई है। रीता मित्तल, देवेश रस्तोगी, मानवेंद्र सिंह और सुमित अग्रवाल सहसंयोजक होंगे, जबकि मनोज सिंह कसेरा, गौरव स्वरूप बंसल, गिरजा शंकर जायसवाल, अनूप अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार सोमानी और अभिनव श्रीवास्तव सदस्य होंगे।

व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक मुकुंद स्वरूप मिश्रा को बनाया गया है। सुनील राम, महेंद्र धनोरिया, अजय कुमार गर्ग, राजकुमार शर्मा और अजय कुमार त्रिपाठी सहसंयोजक होंगे। जयकरण गुप्ता, रवि कुमार, रमापति झुनझुनवाला, प्रवीण अग्रवाल और केपी सिंह को सदस्य बनाया गया है।

सहकारिता और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ

सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक आलोक सिंह होंगे। मनीष साहनी, आनंद किशोर द्विवेदी, महंत सिंह, नवलेश कुमार सिंह और अनिल शर्मा सहसंयोजक होंगे। डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, रामचंद्र मिश्रा, बृजकिशोर गुप्ता, हरिओम मिश्रा और संजय सिंह सदस्य बनाए गए हैं।

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दयाशंकर दुबे को मिली है। कैप्टन ओमप्रकाश यादव, मेजर आनंद टंडन, राजीव सिंह राठौड़ और एनएस राजपूत सहसंयोजक होंगे। हंस लाल कुशवाहा और सितेश सिंह सदस्य बनाए गए हैं।

बुनकर, शिक्षक और मत्स्य प्रकोष्ठ

बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक इंद्रजीत कोरी को बनाया गया है। राकेश संखवार, योगेश कपूर, नरेश कोरी और भगवान दास माहौर सहसंयोजक होंगे। धनंजय पांडे, रामकिशोर आर्य और जर्रार अली सदस्य होंगे।

शिक्षक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा को मिली है। डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, डॉ. हरिशंकर गंगवार, डॉ. शांति शरण मिश्रा और डॉ. बृजेश मणि मिश्रा सहसंयोजक बनाए गए हैं। डॉ. समरजीत बहादुर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर अमोद कुमार राय, डॉ. बृजेश पासवान, डॉ. कमोद कुमार यादव और डॉ. अनिल सिंह भदौरिया सदस्य होंगे।

मत्स्य प्रकोष्ठ की संयोजक अनामिका निषाद होंगी। सुरेश कश्यप, रहित निषाद, रामाज्ञा निषाद और रामकरण निषाद सहसंयोजक होंगे। राम सुंदर निषाद, शकुंतला निषाद और डॉ. कमलेश निषाद सदस्य बनाए गए हैं।

स्थानीय निकाय, पंचायत और श्रम प्रकोष्ठ

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक डॉ. नवनीत गर्ग को बनाया गया है। डॉ. मुकेश कुमार आर्य, मिथिलेश अग्रवाल, ऋषिकेश उपाध्याय और हरिशंकर राय सहसंयोजक होंगे। छट्ठे लाल निगम, रामनिवास यादव, सुमित खरे, मिथिलेश कुमार पाल, दीपक श्रीवास्तव और अजय त्रिपाठी सदस्य बनाए गए हैं।

पंचायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राजेंद्र अग्रवाल को दी गई है। सुरेंद्र पाल तेवतिया, कृष्ण चंद्र वर्मा, दिनेश तिवारी और उमाशंकर मिश्र सहसंयोजक होंगे। शिव महेश दुबे, संजीव प्रताप सिंह, नागेंद्र प्रताप गुप्ता, पुनीत राय, गोपाल ठाकुर और अर्चना मौर्य सदस्य होंगे।

श्रम प्रकोष्ठ का संयोजक गोपाल अनजान को बनाया गया है। घनश्याम लोधी, चौधरी राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह रज्जू भैया और हिमांशु गोपाल यादव सहसंयोजक होंगे। सुरेंद्र सिंह पटेल, रामसूरत मौर्य, प्रदीप सिंह, विनय कटिहार, राजकुमार कश्यप और अंकुश राज विश्वकर्मा सदस्य बनाए गए हैं।

दिव्यांग, एनजीओ और वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ

दिव्यांग प्रकोष्ठ की कमान अभिषेक त्रिवेदी को मिली है। परविंदर देश, बाल हीरा सरोज, डॉ. सर्वेश त्रिपाठी और मगन गोस्वामी सहसंयोजक होंगे। पुरुषोत्तम अग्रहरि, डॉ. अनुपम जैन, शालिनी, सत्येंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह और सूर्यदेव सिंह सदस्य होंगे।

एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. संदीप शाही होंगे। संजय कश्यप, हरीश कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार और सीमांकन वाजपेई सहसंयोजक होंगे। अरविंद पांडे, रजनी गुप्ता, प्रद्युम्न कुमार मिश्रा, विपिन कुमार पाठक, महेंद्र सोनी और राघवेंद्र सिंह सदस्य होंगे।

वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का संयोजक मुकुट बिहारी वर्मा को बनाया गया है। सुरेश तिवारी, राम जियावन मौर्य, मानसिंह और जगदंबा सिंह सहसंयोजक होंगे। सुबोध गुबरेले, प्रेम शंकर राय, राधेश्याम रावत, श्रीराम सिंह, शिव शंकर शर्मा और करुणेश नंदन गर्ग सदस्य होंगे।

लघु, शिक्षण संस्थान और प्रवासी श्रमिक प्रकोष्ठ

लघु प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव गुप्ता होंगे। शकुंतला भारतीय, लोकेश कुमार रस्तोगी, सुनील गुप्ता और अनिल कुमार पंडित सहसंयोजक होंगे। प्रकाश सिंह, रूपेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अखिल श्रीवास्तव, आकाश जायसवाल और कुलदीप सैनी सदस्य बनाए गए हैं।

शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का संयोजक पवन सिंह चौहान को बनाया गया है। पायलट राकेश, मलेश शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा और अरविंद सिंघल सहसंयोजक होंगे। डॉ. सत्यनारायण सिंह परिहार, मानवेंद्र प्रताप लोधी, डॉ. विवेक द्विवेदी, पवन कुमार अग्रवाल, नंदकिशोर श्रीवास्तव और बीरू रंजन भदौरिया सदस्य होंगे।

प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अजीत प्रताप सिंह को मिली है। शकुंतला चौहान, संदीप गुप्ता, सुशील मिश्रा और डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह सहसंयोजक होंगे। श्याम सुंदर चौहान, डॉ. अमित तिवारी, श्री चंद्र सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संदीपन अवस्थी और राम सरमैन पाल सदस्य होंगे।

खेलकूद और पर्यावरण प्रकोष्ठ

खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव होंगे। दीपक कुमार सिंह, जसपाल सिंह, डॉ. सत्यदेव पचौरी और डॉ. अजय विक्रम पाठक सहसंयोजक बनाए गए हैं। ऋषि शर्मा, राधा दिलेर, यतेंद्र चौधरी, डॉ. ऋषि चौरसिया, विश्वास राय, मनोज कुमार और मयंक भदौरिया सदस्य होंगे।

पर्यावरण प्रकोष्ठ का संयोजक पर्वत सिंह यादव को बनाया गया है। निशि रंजन तिवारी, श्याम मिलन विश्वकर्मा, अर्पित चित्रांश और आनंद त्रिपाठी सहसंयोजक होंगे। प्रदीप कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी, दिनेश तिवारी, अनिरुद्ध मिश्रा, संता बाफला, मनोज पांडेय और राकेश धर दुबे सदस्य बनाए गए हैं।

अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के बाद एक अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम भी दिए गए हैं, इसमें डॉ. गिरीश चंद्र को संयोजक बनाया गया है। नीरा वर्षा सिन्हा, रसिक वल्लभ नागार्च, डॉ. मानसी द्विवेदी और प्रमोद यादव सहसंयोजक हैं। डॉ. रुचि चतुर्वेदी, नीता गुप्ता, राजीव चटर्जी, अमित दीक्षित, कन्हैया दुबे और दीपक सिंह को सदस्य बनाया गया है।

Read More:

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, आज चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल, करोड़ों की देंगे सौगात

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments