HomeBreaking Newsतुषार कपूर के बाद आयुष्मान खुराना को मिली धमकी! करोड़ों की फिरौती...

तुषार कपूर के बाद आयुष्मान खुराना को मिली धमकी! करोड़ों की फिरौती मांगने से मचा हड़कंप

बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब कई दूसरे कलाकारों को भी धमकी मिलने और उनकी रेकी किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अब एक्टर आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) का नाम भी जुड़ गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान को एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने ऑडियो संदेश में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।

उसने कथित तौर पर आयुष्मान खुराना से करोड़ों रुपये की मांग की। हालांकि, अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऑडियो क्लिप में अपनी पहचान बताने वाले व्यक्ति की आवाज और नाम का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद संदिग्धों से किया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी के पीछे वास्तव में किसी गैंग का हाथ है या कोई व्यक्ति गैंग के नाम का इस्तेमाल कर रहा है।

तुषार कपूर को भी मिला था धमकी भरा संदेश

इससे पहले एक्टर तुषार कपूर को भी इसी तरह का धमकी भरा ऑडियो संदेश मिला था। संदेश भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था और पैसों की मांग की थी। तुषार कपूर ने मामले की जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस को दी थी।

इसके बाद जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। हालांकि, शुरुआती जांच में तुषार कपूर को भेजे गए ऑडियो संदेश के फर्जी होने की आशंका भी जताई गई थी।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी।

फिलहाल पुलिस इन सभी धमकी भरे संदेशों की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि धमकी देने वालों की असली पहचान सामने आए और यह स्पष्ट हो सके कि इन घटनाओं के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है या नहीं।

यह भी पढ़ें : पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments