Diwali Calendar 2026: दिवाली को दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि कई दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही बर्तन, सोना-चांदी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी को भी शुभ माना जाता है। 6 नवंबर 2026 को धनतेरस और यम दीपम मनाया जाएगा। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:02 बजे से 07:57 बजे तक रहेगा, जबकि प्रदोष काल 05:33 PM से 08:09 PM तक रहेगा।
7 नवंबर को काली चौदस और हनुमान पूजा
दिवाली महापर्व के दूसरे दिन 7 नवंबर 2026 को काली चौदस और हनुमान पूजा होगी। काली चौदस का शुभ मुहूर्त रात 11:39 बजे से 12:31 बजे तक रहेगा। इसी समय हनुमान पूजा का भी मुहूर्त बताया गया है।
8 नवंबर को दिवाली और लक्ष्मी पूजा
8 नवंबर 2026 को महापर्व का सबसे प्रमुख दिन यानी दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा और काली पूजा भी होगी। लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:54 बजे से 07:50 बजे तक रहेगा।
नरक चतुर्दशी पर अभ्यङ्ग स्नान का मुहूर्त
नरक चतुर्दशी के दिन अभ्यङ्ग स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। 8 नवंबर 2026 को अभ्यङ्ग स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 05:41 बजे से 06:38 बजे तक रहेगा।
दिवाली पर चोपड़ा पूजा के चौघड़िया मुहूर्त
दिवाली के दिन चोपड़ा पूजा के लिए प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) 11:27 AM से 12:05 PM तक रहेगा। अपराह्न मुहूर्त (शुभ) 01:26 PM से 02:48 PM तक रहेगा। सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) 05:31 PM से 10:27 PM तक रहेगा। रात्रि मुहूर्त (लाभ) 01:43 AM से 03:22 AM, नवम्बर 09 तक रहेगा। उषाकाल मुहूर्त (शुभ) 05:00 AM से 06:39 AM, नवम्बर 09 तक रहेगा।
9 नवंबर को कार्तिक अमावस्या
दिवाली के अगले दिन 9 नवंबर 2026 को कार्तिक अमावस्या रहेगी। यह दिवाली महापर्व के धार्मिक क्रम का महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट
पांच दिवसीय दिवाली पर्व के चौथे दिन 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त सुबह 06:40 बजे से 08:50 बजे तक रहेगा।
11 नवंबर को भाई दूज से होगा समापन
दिवाली महापर्व का समापन 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के साथ होगा। इस दिन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व मनाया जाता है। भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक रहेगा।
दिवाली 2026 का पूरा कैलेंडर
6 नवंबर को धनतेरस और यम दीपम, 7 नवंबर को काली चौदस और हनुमान पूजा, 8 नवंबर को दिवाली, लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा और काली पूजा, 9 नवंबर को कार्तिक अमावस्या, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट तथा 11 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी।
Read More:
शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत, तीन नेपाली महिलाओं ने भी गंवाई जान

