HomeBreaking Newsरोहतक में 4 युवकों की हत्या से सनसनी, हिमांशु भाऊ गैंग ने...

रोहतक में 4 युवकों की हत्या से सनसनी, हिमांशु भाऊ गैंग ने जिम्मेदारी लेकर दी अगली वारदात की धमकी!

हरियाणा के रोहतक जिले में बुधवार देर रात गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई। खरावड़ स्थित मिलन होटल में पांच बदमाश कार से पहुंचे और वहां मौजूद युवकों पर अचानक गोलियां चला दीं। इस हमले में चार युवकों की जान चली गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में मारे गए युवकों की पहचान रिंकू, विनीत, गंजू और हिमांशु के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इनमें से तीन युवक झज्जर जिले के डिघल गांव के रहने वाले थे, जबकि एक युवक बेरी क्षेत्र से संबंध रखता था। बताया जा रहा है कि मृतकों का संबंध सन्नी रिटोलिया गैंग से था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग ने ली जिम्मेदारी

घटना के बाद रोहित बजरंग नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई। इस पोस्ट में हिमांशु भाऊ गैंग(Himanshu Bhau gang) ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में कहा गया कि रोहित बजरंग और सोनू डीघल की मौत का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। साथ ही आगे भी ऐसी वारदातों को अंजाम देने की धमकी दी गई। पोस्ट के अंत में भाऊ गैंग का नाम लिखा गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सन्नी रिटोलिया और हिमांशु भाऊ एक ही गांव से संबंध रखते हैं। दोनों गैंग के बीच पहले भी आपसी रंजिश और हिंसक घटनाओं की बातें सामने आ चुकी हैं। बताया गया है कि गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को इसी महीने अमेरिका में हिरासत में लिया गया था।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फिलहाल पुलिस होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। इसके अलावा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : मंदिर के रास्ते में अचानक आ गई भालुओं की फैमिली! कार में बंद शीशों के पीछे थमीं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments