राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रविवार दोपहर एक रिहायशी मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि घर में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
#WATCH | दिल्ली | दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दोपहर 3:40 बजे एक घर में आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को मिली। मौके पर दो फायर टेंडर भेजे गए हैं। फायरफाइटर्स अभी घर में रह रहे परिवार को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है: दिल्ली फायर… pic.twitter.com/1vFzY11UiH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
दोपहर में मिली आग की सूचना
दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 3:38 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल फायर टेंडर मौके पर रवाना किए। बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुल चार दमकल वाहनों को राहत कार्य में लगाया गया।
धुएं से भर गई थी पूरी इमारत
फायर स्टेशन ऑफिसर फूल सिंह मीणा ने बताया कि जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो पूरी इमारत घने धुएं से भरी हुई थी और कई लोग अंदर फंसे हुए थे। टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सीढ़ियों की मदद से लोगों को बाहर निकाला।
#WATCH | दिल्ली | फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) फूल सिंह मीणा ने बताया, "हमें दोपहर 3.38 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई और हमने 3.45 बजे गाड़ियां रवाना की… ऊपर धुँआ भरा था और कुछ लोग फंसे हुए थे। हमने 8 लोगों को रेस्क्यू किया, जिसमें 4 बच्चे और 4 व्यस्क शामिल हैं। उन्हें सुरक्षित… https://t.co/AnQ1NHDUWA pic.twitter.com/3DJZasIt5x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2026
चार बच्चे और चार वयस्क सुरक्षित निकाले गए
दमकल विभाग के अनुसार, राहत अभियान के दौरान चार बच्चों और चार वयस्कों समेत कुल आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी की हालत सामान्य थी और उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
एक बच्चे की मौत
शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में एक बच्चे की जान चली गई। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मौत के कारणों की जांच कर रही हैं। दमकल विभाग ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अब किसी तरह का खतरा नहीं है। राहत एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
Read More

