सोशल मीडिया पर मुंबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में दिन-दहाड़े सड़क के बीचों-बीच एक ब्लिंकिट (Blinkit) डिलीवरी बॉय एक लंबा सांप पकड़ते और उसे अपने डिलीवरी बैग में रखते हुए दिखाई दे रहा है।
A snake suddenly fell from the bag of a Delivery guy on a busy street in Mumbai in broad daylight pic.twitter.com/deVTXcoMxF
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 6, 2026
X पर शेयर किए गए इस क्लिप में पीले रंग की ब्लिंकइट टी-शर्ट पहने एक डिलीवरी बॉय को शांति से एक लंबे सांप को उसकी पूंछ से पकड़ते और सीधे अपने ब्लिंकइट बैग में डालते हुए देखा जा सकता है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर X पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूज़र ने कहा, “मुंबई कभी निराश नहीं करता, ब्लिंकइट ने आधिकारिक तौर पर सांप की डिलीवरी शुरू कर दी है, और अब मैं सोच रहा हूं, बढ़िया, मैं भी एक अजगर ऑर्डर कर लूं… पहली बार असल ज़िंदगी में उसे देखूंगा।”
Mumbai never disappoints 😂
Blinkit has officially started snake delivery, and now i am thinking,
Cool, let me order a Python too… first time I’ll see one in real life.— Raj k (@emckiranu) June 6, 2026
एक अन्य यूज़र ने कहा, “लगता है कंपनी घाटे में है, इसलिए इसकी भरपाई के लिए वह अतिरिक्त काम कर रही है।”
It seems the company is in loss, so it is doing extra work to make up for it."
— bhallaldev (@bhallaldev003) June 6, 2026
एक और यूज़र ने कहा, “हो सकता है किसी ने ‘स्नैक’ (नाश्ता) ऑर्डर किया हो और blinkit ने स्नेक डिलीवर कर दिया हो।”
Someone might have ordered Snack and @letsblinkit delivered Snake. 😂😂
— Shakun G (@sap_shakun) June 6, 2026
READ MORE: भारत की बेटी मेजर अभिलाषा बराक को मिला ‘मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

