HomeBreaking Newsदिल्ली में रामलीला-दुर्गा पूजा का असर इन रास्तों पर लगेगा जाम, ट्रैफिक...

दिल्ली में रामलीला-दुर्गा पूजा का असर इन रास्तों पर लगेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी!

राजधानी दिल्ली(Delhi Traffic) में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और रामलीला के आयोजनों के कारण आने वाले दिनों में कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूर्वी दिल्ली और शाहदरा के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक, शाम 7 बजे से रात 11 बजे के बीच सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक रहने की आशंका है।

ऐसे में लोगों को जाम और धीमी रफ्तार का सामना करना पड़ सकता है। त्योहारी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों और मनोरंजन गतिविधियों के आसपास भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज रोड, मधु विहार रोड, साईं चौक, विकास मार्ग और राजा राम कोहली मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

और किन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित ?

इसके अलावा, खुदीराम बोस मार्ग पर अमी चंद चौक से त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-26 तक, गाजीपुर रोड पर हॉलिडे इन रेड लाइट से स्टार सिटी मॉल तक और अक्षरधाम के पास गणेश नगर सर्विस रोड पर यातायात धीमा हो सकता है। पांडव नगर अंडरपास से आचार्य निकेतन मार्केट, दल्लूपुरा से नोएडा मोड़ और मयूर विहार फेज-3 से न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन जाने वाले रास्तों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। मुर्गा मंडी से खोड़ा कॉलोनी, गाजीपुर के डीडीए पार्क और आईएफसी क्षेत्र के आसपास भी लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं, रोड नंबर 57 और 57ए पर भी यातायात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

शाहदरा और करावल नगर में भी रहें सावधान

शाहदरा में सूरजमल रोड स्थित सीबीडी ग्राउंड, रोड नंबर 71 के रामलीला ग्राउंड और विवेक विहार थाने के सामने यातायात प्रभावित हो सकता है। जीटीबी अस्पताल पुस्ता के पास स्थित जीटीबी डीडीए ग्राउंड और करावल नगर में वीर सावरकर अस्पताल के आसपास भी अतिरिक्त भीड़ रहने की संभावना है।

घर से निकलने से पहले बनाएं योजना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि प्रभावित इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा से बचें। जरूरी होने पर पहले से रास्ते की योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। सड़क किनारे वाहन पार्क न करें और यातायात नियमों का पालन करें।

साथ ही, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। यात्रा से पहले ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट देखना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें : हरदोई की पूनम दूध डेयरी पर देर रात छापा, 38 हजार लीटर नकली दूध जब्त…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments