HomeBreaking News20 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा, 3 करोड़ की ठगी...

20 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा, 3 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली EOW ने 3 आरोपियों को दबोचा

दिल्ली(Delhi) में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने लोगों को महज 20 महीने में उनकी रकम दोगुनी करने और 60 फीसदी तक ब्याज देने का लालच दिया था। इस झांसे में आकर कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई निवेश कर दी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में करीब 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिहार के पटना से एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यनंद यादव (51), लेडी (46) और विकास यादव (28) के रूप में हुई है। तीनों को पटना के दीघा इलाके से हिरासत में लिया गया। दिल्ली निवासी सुशील कुमार शर्मा समेत कई लोगों ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि सत्यनंद यादव ‘सत्या फाइनेंशियल कंसल्टेंसी सर्विसेज’ नाम से एक फाइनेंशियल कंसल्टेंसी फर्म चलाता था। इसी फर्म के जरिए लोगों को निवेश पर मोटा रिटर्न देने का भरोसा दिलाया जाता था।

20 महीने में रकम डबल करने का दिया झांसा

आरोप है कि आरोपी निवेशकों को बताते थे कि उनकी जमा की गई रकम सिर्फ 20 महीने में दोगुनी हो जाएगी। इसके अलावा 60 फीसदी तक ब्याज देने जैसी आकर्षक योजनाओं का भी प्रचार किया जाता था।

शुरुआत में कुछ निवेशकों को उनका पैसा और मुनाफा लौटाया गया, जिससे दूसरे लोगों का भरोसा जीतना आसान हो गया। बाद में कई निवेशकों की रकम वापस नहीं की गई। पुलिस को अब तक इस मामले में 27 शिकायतें मिल चुकी हैं।

दिल्ली छोड़कर पटना में छिपे थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, ठगी की वारदात के बाद आरोपी दिल्ली में लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे पटना जाकर रहने लगे थे। EOW ने उनकी तलाश के लिए अदालत से गैर-जमानती वारंट हासिल किया और फिर दीघा इलाके में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पैसों के लेन-देन की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और निवेशकों से जुटाई गई रकम का पता लगाने में जुटी है। बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की भी जांच की जा रही है, ताकि यह जानकारी मिल सके कि ठगी से हासिल की गई रकम कहां इस्तेमाल की गई।

फिलहाल पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाने की प्रक्रिया में जुटी है। जांच के दौरान इस मामले में और पीड़ितों या वित्तीय लेन-देन से जुड़े नए खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में खौफनाक वारदात! पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास सोया SSB जवान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments