HomeBreaking Newsदिनभर Reels देखने के मिलेंगे पैसे, उदयपुर की कंपनी ने निकाली ‘प्रोफेशनल...

दिनभर Reels देखने के मिलेंगे पैसे, उदयपुर की कंपनी ने निकाली ‘प्रोफेशनल डूमस्क्रॉलर’ की नौकरी

अगर आप घंटों Instagram Reels देखते हैं, तो आपकी यह आदत नौकरी पाने का जरिया बन सकती है। राजस्थान के उदयपुर की कंपनी इंफ्लूइस (Influish) ने एक अनोखी भर्ती निकाली है। कंपनी को ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जिसे दिनभर रील्स देखकर सोशल मीडिया के नए ट्रेंड पहचानने हों। इस पद को ‘प्रोफेशनल डूमस्क्रॉलर’ (Professional Doom Scroller) नाम दिया गया है।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इस नौकरी की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि चुने गए उम्मीदवार को ऑफिस में बैठकर Instagram Reels देखनी होंगी। हालांकि, काम केवल लगातार वीडियो स्क्रॉल करना नहीं है। उम्मीदवार को यह भी समझना होगा कि कौन-सी रील वायरल हो रही है, किस तरह का कंटेंट लोगों को पसंद आ रहा है और कौन-सा नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसके बाद उसे ये जानकारियां कंपनी की टीम के साथ साझा करनी होंगी।

Google Form से कर सकते हैं आवेदन

इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार Instagram पर @gangsofstartup अकाउंट पर जाकर भर्ती से जुड़ा वीडियो देख सकते हैं। वीडियो के कमेंट में ‘Hi’ लिखने पर उदयपुर के लोगों को DM के जरिए आवेदन लिंक भेजा जाएगा। इसके अलावा अकाउंट के बायो में मौजूद Google Form से भी आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म में नाम, फोन नंबर और पता जैसी जानकारियां भरनी होंगी। उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि वह फुल टाइम नौकरी करना चाहता है या इंटर्नशिप। इसके साथ मौजूदा और अपेक्षित सैलरी की जानकारी देनी होगी। आवेदन के साथ रिज्यूमे अपलोड करना भी जरूरी है। कंपनी के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से संपर्क किया जाएगा।

11 हजार से ज्यादा लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

इस अनोखी भर्ती की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। कंपनी का कहना है कि 11 हजार से ज्यादा लोग आवेदन फॉर्म मांग चुके हैं। वहीं, 4 नवंबर को पोस्ट किए गए भर्ती के वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने इसे अपने सपनों की नौकरी बताया, जबकि कुछ ने मजाक में कहा कि रील्स देखने की उनकी आदत अब काम आ सकती है। दरअसल, ‘डूम स्क्रॉलिंग’ उस आदत को कहते हैं, जिसमें कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट, वीडियो या खबरें स्क्रॉल करता रहता है और उसे समय बीतने का एहसास नहीं होता। हालांकि, Influish को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जो केवल रील्स देखने के बजाय उनके पीछे छिपे ट्रेंड और दर्शकों की पसंद को भी समझ सके।

Read More

Gemini के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा, आत्महत्या की योजना बनाने में मदद का दावा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments