पंजाब की मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है, दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।
इस आरोपों के बाद अब सरकार ने उनके खिलाफ विजलेंस ने छापेमारी की है, जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के अधिकारी मामले की जांच के लिए सुबह रमन अरोड़ा के घर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने घर की तलाशी ली।

