HomeCurrent Newsहरियाणा निकाय चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र

हरियाणा में बीजेपी ने निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसमें बीजेपी ने बिजली, पानी, सड़क, सफाई, पार्कों के सौंदर्यीकरण और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 19 वादे किए हैं. घोषणा पत्र में कहा गया है कि 20 साल से रह रहे लोगों को जमीन का मालिकाना हक देंगे. महिलाओं के नाम पर मकान होगा तो उसे हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी. इसके अलावा सभी निकायों में सीवरेज और पानी के कनेक्शन की फीस माफ की जाएगी. 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को फ्री में सोलर पैनल लगवाकर दिया जाएगा. इस अवसर पर सीएम सैनी ने दावा किया कि निकाय चुनाव में जीत के साथ ही सभी वादे पूरे किए जाएंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments