Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsAAP ने MCD को लेकर किया बड़ा ऐलान, हाउस टैक्स भरने वालों...

AAP ने MCD को लेकर किया बड़ा ऐलान, हाउस टैक्स भरने वालों के लिए खुशखबरी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (24 फरवरी) को बड़ा ऐलान किया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमने MCD को लेकर कुछ अहम फैसले लिए हैं और यह तय किया गया है कि जो लोग साल 2024-25 के लिए हाउस टैक्स का भुगतान करेंगे, उनका पिछला सारा बकाया हाउस टैक्स माफ कर दिया जाएगा।

सांसद संजय सिंह ने आगे कहा, ”दूसरा 100 गज से 500 गज तक के जो घर हैं, उनका हाउस टैक्स आधा किया जाएगा, 100 गज से नीचे जो भवन हैं, उनका मकान का हाउस टैक्स पूरी तरीके से माफ कर दिया जाएगा, रिहायशी मकान में जिनमें दुकानें चल रही है और उनका व्यावसायिक हाउस है, तो उसमें भी हाउस टैक्स माफ किया जाएगा।”

सांसद ने आगे कहा, ”1300 से ज्यादा अपार्टमेंट दिल्ली में ऐसे हैं जिनको हाउस टैक्स का फायदा नहीं मिलता. उनके बारे में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1300 हाउसिंग अपार्टमेंट का 25% हाउस टैक्स माफ किया जाएगा।”

एमसीडी के लिए लगातार ऐलान कर रही AAP

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी MCD को लेकर अलर्ट है, पार्टी ने कई ऐलान किए हैं, रविवार को पूर्व CM आतिशी ने कहा, ”दिल्ली MCD में आप सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी विभागों के 12,000 अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है, 25 फरवरी को होने वाली MCD सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।”

उन्होंने कहा, ”हमने MCD के कच्चे कर्मचारियों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने जा रहे हैं. देश के इतिहास में किसी भी सरकार ने इतना बड़ा फैसला नहीं लिया, जो आज अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में MCD की “आप” सरकार लेने जा रही है,” आतिशी ने कहा कि इससे पहले 4,500 कच्चे सफाई कर्मचारियों को सरकार पक्का कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments