चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा की हिसार पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमानत करवाने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव उकलाना निवासी राजेश उर्फ राजा, भिरानी हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी विनोद, गांव उकलाना निवासी जितेंद्र उर्फ छल्ला और मदनपुरा निवासी नरेश के तौर पर हुई है।
डीएसपरी ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों ने 31 जनवरी 2023 को थाना आजाद नगर में दर्ज हत्या प्रयास मामले में आरोपी मंगाली सूरतिया निवासी रवि उर्फ रवि कुमार की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अदालत से जमानत करवाई थी। इस बारे में एडिशनल सेशन जज के रीडर की शिकायत पर थाना सिविल लाइन हिसार में 7 जनवरी 2025 को सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपने आधार कार्ड तैयार कर और फर्जी तरीके से जमीन के कागजात तैयार कर हत्या प्रयास मामले के आरोपी रवि की जमानत करवाई। आरोपी विनोद पिछले 3 साल से हिसार कोर्ट में मुंशी का काम करता है इसी ने जमानतनामा तैयार किया था।
जमानत घोटाले में 4 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज के जरिए करवाते थे जमानत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कैप्टन स्मित माच्छर से मिले UAE के रक्षामंत्री, कहा – ‘आपने हिम्मत और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की’
on कैप्टन स्मित माच्छर से मिले UAE के रक्षामंत्री, कहा – ‘आपने हिम्मत और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की’
on परगट सिंह को बनाया गया पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष…राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी
on नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी, कोर्ट में पेश न होने पर हुई कार्रवाई
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on मेरठ Blue Drum हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 3 मार्च की हत्या से कोर्ट के फैसले तक पूरी कहानी
on कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की रैंकिंग में टॉप पर हरियाणा, फ्रंटलाइन कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग के निर्देश
on जम्मू बॉर्डर के पास से बिहार का ताराचंद गिरफ्तार, मोबाइल में मिले 1 दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर…
on ‘अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो…’ लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिश, शाहनवाज समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज
on CM योगी आदित्यनाथ का लखनऊ में कार्यक्रम, नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ती पत्र सौंपेंगे
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on CM योगी की PM मोदी से डेढ़ घंटे की मुलाकात, 24 घंटे में दूसरी बड़ी बैठक, UP चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए
on जमुई के बाद अब बदायूं शर्मसार! जंगल में प्रेमी-जोड़े को घेरा, छेड़खानी के बाद लूटे पैसे, 3 दबोचे गए