HomeBreaking NewsWhatsApp पर ₹8,000 दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, PIB ने खोली पोल

WhatsApp पर ₹8,000 दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, PIB ने खोली पोल

दिवाली से पहले WhatsApp पर ₹8,000 बोनस देने का मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की ओर से त्योहार पर लोगों को बोनस दिया जा रहा है। इसके लिए एक लिंक भेजकर व्यक्तिगत जानकारी भरने को कहा जा रहा है। हालांकि, PIB (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने इस दावे को फर्जी बताया है। सरकार ने ऐसी किसी योजना का ऐलान नहीं किया है।

PIB ने किया फर्जी दावे का खुलासा

वायरल मैसेज में लोगों को लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरने के बदले ₹8,000 देने का लालच दिया जा रहा है। PIB ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार की ओर से दिवाली पर ऐसा कोई बोनस नहीं दिया जा रहा। ऐसे में इस तरह के मैसेज पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। साइबर ठग त्योहारों के मौके पर लोगों को लालच देकर ऑनलाइन ठगी का शिकार बना सकते हैं।

लिंक पर क्लिक करते ही हो सकती है ठगी

इस तरह के स्कैम में ठग WhatsApp के जरिए फर्जी लिंक भेजते हैं। लिंक खोलने पर एक वेबसाइट सामने आती है, जहां नाम, मोबाइल नंबर और बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जा सकती है। कई मामलों में OTP और UPI PIN भी मांगा जाता है। ये जानकारियां साझा करते ही बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।

ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर आपके पास भी ₹8,000 बोनस वाला मैसेज आता है, तो उसमें दिए गए लिंक को न खोलें। किसी के साथ OTP, UPI PIN या बैंक खाते की जानकारी साझा न करें। सरकारी योजनाओं की पुष्टि हमेशा आधिकारिक सरकारी वेबसाइट से ही करें। अगर आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी साइबर अपराध की रिपोर्ट कर सकते हैं। दिवाली के बोनस के लालच में आने के बजाय सतर्क रहना ही आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का सबसे बेहतर तरीका है।

Read More

क्यों कहते हैं धनतेरस को धन त्रयोदशी? छिपे हैं ऐसे गहरे राज, जानकर चौंक जाएंगे आप!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments