HomeBreaking News'SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं, 29 में प्रचंड हार...

‘SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं, 29 में प्रचंड हार के लिए रहें तैयार’, राहुल गांधी पर जमकर बरसे गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah on Rahul Gandhi: गृह मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड हार के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बहाने घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता उनकी इस योजना को समझ चुकी है और उनके झांसे में नहीं आएगी।

गुजरात में कांग्रेस की हार पर सवाल

अमित शाह ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि गुजरात में कांग्रेस 41 साल बाद भी एक भी चुनाव नहीं जीत पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात में आखिरी चुनाव 1985 में जीता था और उसके बाद से लगातार उसे हार का सामना करना पड़ रहा है। शाह ने सवाल किया कि गुजरात में कांग्रेस की लगातार हार SIR का नतीजा है या फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम है।

SIR को लेकर राहुल पर निशाना

गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी SIR का मुद्दा उठाकर चुनावी परिणामों को झुठलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राहुल को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी। अमित शाह का आरोप है कि SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता ऐसा नहीं होने देगी।

BJP की बड़ी जीत का दावा

अगले आम चुनाव को लेकर अमित शाह ने कहा, “राहुल जी और उनके साथियों को मैं ये भी बताना चाहता हूं कि 29 में प्रचंड हार के लिए फिर से एक बार मन बना लीजिए। 2029 के आम चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ जीत कर आने वाली है और कांग्रेस की फिर से एक बार लगातार चौथी बार हार होने वाली है।”

PM मोदी के साथ जनता होने का दावा

अमित शाह ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के साथ है। उनके मुताबिक, कांग्रेस इस सच्चाई को झुठला नहीं सकती। उन्होंने कांग्रेस की अलग-अलग राज्यों में चुनावी स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि त्रिपुरा में पार्टी 33 साल से जीत नहीं पाई है, जबकि पश्चिम बंगाल में 54 साल से उसे कोई जीत हासिल नहीं हुई है।

कई राज्यों में हार का जिक्र

शाह ने कहा कि बंगाल, त्रिपुरा और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस तीन-तीन दशक, चार-चार दशक और पांच-पांच दशक से चुनाव हारती रही है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या इन राज्यों में कांग्रेस की हार भी SIR का परिणाम है।

SIR पर अमित शाह का सीधा सवाल

अमित शाह ने कहा, “राहुल गांधी जी को सीधा पूछना चाहता हूं कि क्या ये SIR का परिणाम है। SIR तो 2024 के बाद चालू हुआ। आप जब से कांग्रेस के मुख्य नेता के रूप में आए हैं और बाद में अध्यक्ष के रूप में आए हैं लीडर ऑफ अपोजिशन के रूप में आए है कांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हारी है।”

मीडिया इवेंट को लेकर भी हमला

राहुल गांधी को आत्मचिंतन की सलाह देते हुए अमित शाह ने कहा कि फैब्रिकेटेड मीडिया इवेंट और झूठ की गूंज के जरिए देश की जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि पूरी 14 पार्टियों का कैडर जुटाकर 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 8,000 लोगों की भीड़ इकट्ठी करके देश की आवाज नहीं बना जा सकता।

गांवों और राज्यों तक पहुंच का सवाल

अमित शाह ने कांग्रेस से कहा कि देश की आवाज खेत-खलिहानों, गांवों, दूर-दराज की पहाड़ियों, जंगलों और नदियों के किनारे भी मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की इन इलाकों में पहुंच नहीं है। शाह ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में जनता कांग्रेस को कई दशकों तक नकार और हरा चुकी है।

Read More:

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर आज आएगा फैसला, परिवार ने की फांसी की मांग, दोनों हैं बेचैन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments