HomeBreaking Newsसीमापुरी हादसे के बाद MCD की बड़ी कार्रवाई, तीन इमारतों के मालिक...

सीमापुरी हादसे के बाद MCD की बड़ी कार्रवाई, तीन इमारतों के मालिक को भेजा नोटिस

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने के हादसे में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। गुरुवार तड़के राहत और बचाव अभियान के दौरान मलबे से दो और महिलाओं के शव निकाले गए। हादसे के बाद नगर निगम ने भी इलाके में कार्रवाई शुरू कर दी है। MCD ने एक इमारत को ध्वस्त कर दिया है, जबकि तीन अन्य इमारतों को खतरनाक मानते हुए नोटिस जारी किए हैं। हादसे में आठ लोग घायल हुए थे।

मलबे से मिले दो महिलाओं के शव

बचाव दल ने गुरुवार तड़के पहले नुसरत और फिर हाजरा बीबी के शव बरामद किए। इससे पहले बुधवार को गुलअफशां, उसकी बेटी और 12 साल की एक लड़की के शव मिले थे। पुलिस के मुताबिक, अब तक चार मृतकों की पहचान हो पाई है। नाबालिग लड़की की पहचान की कोशिश की जा रही है।मलबे से कुछ क्षत-विक्षत अवशेष भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। अधिकारियों का कहना है कि इनकी पहचान DNA जांच के जरिए की जा सकेगी। जोया की पहचान की पुष्टि के लिए भी परिवार के सदस्यों के नमूनों से मिलान कराया जाएगा। गुरुवार को नुसरत और हाजरा बीबी के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। गुलअफशां और उसकी बेटी का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होना है।

MCD ने एक इमारत की ध्वस्त

हादसे के बाद MCD ने इलाके में खतरनाक इमारतों की जांच और कार्रवाई शुरू की है। उत्तर क्षेत्र के उपायुक्त अमित ने बताया कि एक इमारत को गिराया गया है और तीन अन्य इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर की घटना में आसपास के दो से तीन मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। इन मकानों को खाली कराने के लिए भी नोटिस दिए गए हैं। निगम की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भवन संबंधी नियमों का पालन कराना है।

पहली मंजिल पर बैठे थे परिवार के लोग

हादसा बुधवार दोपहर न्यू सीमापुरी के ई-ब्लॉक में करीब 25 गज के मकान में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय कुछ लोग पहली मंजिल पर सलमा के साथ बैठे थे। नुसरत वहां आई हुई थीं और उनकी बुआ हाजरा बीबी भी पहुंच गई थीं। हादसे में सलमा के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है।वहीं, गुलअफशां मकान के पास बैठी थीं और उनकी बेटी गली में खेल रही थी। इसी दौरान इमारत ढह गई। पुलिस ने अनवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मृतकों की पहचान समेत हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More

सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा उछाल, MCX पर सोना 1.5 लाख के पार, जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments