दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में वीकेंड पर दशकों पुरानी पांच मंज़िला इमारत के ढहने से सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद सोमवार को दिल्ली नगर निगम ने पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।
सस्पेंड किए गए अधिकारी
राकेश कुमार (डिप्टी कमिश्नर, साउथ ज़ोन), सुपरिटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग) ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर (बिल्डिंग) सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) आशीष कुमार (साउथ ज़ोन)।
सस्पेंशन के आदेश DMC सर्विस (कंट्रोल एंड अपील) रेगुलेशन, 1959 के तहत नगर निगम कमिश्नर के निर्देशों पर MCD के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने जारी किए। आदेशों में कहा गया है कि रेगुलेशन 5(2) के तहत अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
MCD कमिश्नर संजीव खिरवार ने कहा, “दुर्भाग्य से, हमने सात लोगों को खो दिया है। हमें लगता है कि गिरी हुई इमारत के बगल वाली इमारत भी कमज़ोर हो गई है, और रात भर उसे मज़बूत करने का काम किया गया। हम अगले 1-2 दिनों में इसे योजनाबद्ध तरीके से गिराने की कार्रवाई करेंगे।”
407 इमारतों को सील किया
उन्होंने आगे कहा, “अगस्त में, हमने इसी इलाके में 3-4 इमारतों को गिराने के आदेश दिए थे। नियमित रूप से पहचान का काम किया जाता है। पिछले तीन महीनों में, 960 इमारतों को गिराया गया, 407 इमारतों को सील किया गया, और 1500 इमारतों को सील करने और गिराने के लिए नोटिस जारी किए गए। यह अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की एक नियमित प्रक्रिया है।” हादसे वाली जगह पर बचाव कार्य जारी है।
दिल्ली पुलिस इमारत के मालिक हरिराम बंसल की तलाश कर रही है, जो अभी तक नहीं मिले हैं। उन्हें खोजने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और एक LOC जारी किया गया है।
#WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta at the Satya Niketan PG building collapse site. pic.twitter.com/lL1ytdQKr8
— ANI (@ANI) September 6, 2026


[…] सत्य निकेतन हादसे पर बड़ा एक्शन, डिप्ट… […]