HomeBreaking Newsराम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 2...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 2 सितंबर को हो सकता है आधिकारिक ऐलान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली अहम बैठक से पहले ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। CEO के नाम पर अंतिम फैसला लेने के लिए ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों के मुताबिक, CMO के नाम का चयन मंगलवार को किया जा सकता है, जबकि इसकी औपचारिक घोषणा बुधवार को ट्रस्ट की बैठक के बाद होने की संभावना है। अयोध्या के वैदेही भवन परिसर में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा और वरिष्ठ नेता दिनेश जी के बीच बंद कमरे में बैठक हुई। बैठक के बाद तीनों पदाधिकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर पहुंचे, जहां CEO के चयन को लेकर आगे की चर्चा की गई।

तीन सदस्यीय समिति ने चुने तीन नाम

CEO के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के सभी सदस्य भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। समिति में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और परमाणु वैज्ञानिक सुरेश हावड़े शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, समिति ने चयन प्रक्रिया के तहत तीन नामों को अंतिम विचार के लिए चुना है। अब समिति की बैठक में इन तीन नामों में से किसी एक पर अंतिम सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।

ट्रस्ट अध्यक्ष को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

सूत्रों के अनुसार, चयन समिति की बैठक में ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और पूर्व महासचिव चंपत राय के भी शामिल होने की संभावना है। अंतिम नाम तय होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंप सकती है। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति और चयन समिति की रिपोर्ट के आधार पर 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में सीईओ के नाम पर औपचारिक चर्चा होगी।

बुधवार को हो सकता है आधिकारिक ऐलान

बैठक में सहमति बनने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के नाम की आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More

पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments